Friday, 16 October 2009

इस्माईल शरीफ
माह : सितम्बर २००९
अपनी यात्रा को आगे लेजाते हुए बसतमें युवाओं को जोड़ने का प्रयास जोर शोर से होरहा है, पिछले माह जोगेश्वरी विकास मंच की ओर से आयोजित किया गया था. २८ सितम्बर को १०२ वा जनम दिन के मौके पर एक समारोह आयोजित किया गया था मैं और मेरे साथ जुड़े युवाओं को लेकर उस समारोह मैं भगत सिंह के विचारों को आगे युवाओं तक पोहचाने के लिए उस समारोह में खुद भगत सिंह के भांजे डॉ. जगमोहन सिंह आये हुए थे उन्होंने अपने मामा के बारे में बताते हुए ये कहा के उन के विचार आज के युवाओं में क्यूँ होना चाहिए
मेरे साथ यूवा इस समारोह से बोहत प्रेरित हुए
भगत सिंह के विचारों को जानने की इच्छा उनमे जागी
एक होकर ताक़त बनती है इस पर विश्वास बनाया
अपने आप को समाज के सालों के लेकर मजबूती देने के लिए सहर विकास मंच दुआर "अधिकार प्रशिक्षण कार्यशाला" मुंबई महानगर पालिका कार्य इस्थर और कार्य पद्धति के विषय में बातें हुई, यह कार्यशाला एक दिन की थी जिस में संसाधन व्यक्ति युवा संस्था के governance project के director सीताराम शेल्लर आये हुए थे.
कार्यशाला में हुई चर्चाएँ और सीखें
  • मुंबई महानगर पालिका क्या है?
  • हमारी BMC को लेकर क्या समझ है?
  • BMC कब वजूद में आयी?
  • BMC और हमारे क्या कर्त्तव्य है?
  • नगरसेवक कितने है और क्या काम करते है?
  • नगरसेवक, आमदार, खासदार हम क्यूँ चुन कर देते है?
  • BMC मुंबई के लिए कितने पैसे खर्च करती है?
और अय्से ही कई सवालों को लेकर चर्चाएँ हुई, जो हमे अपनी नागरिक ज़िम्मेदारी का एहसास दिलाते है.
अक्टूबर में एक कॉमिक कार्यशाला का आयोजन किया है १५ से २० साल के युवाओं के लिए है.
तीनदिवसीय कार्यशाला २०, २१, २२, अक्टूबर को तय पाया है.
मुस्लमान हूँ मैं पाकिस्तान नहीं हूँ
इस देश से मैं गद्दार नहीं हूँ

लाल किया है मैंने भी लहू से तारिख को
तमाशा देखता रहा वोह राहगीर नहीं हूँ

जो पीलेते है खून अपनों ही का बे खोव्फ़
यारों मैं वोह शय्तन नहीं हूँ

कतरा-कतरा ज़ख्म- ज़ख्म सब मेहसूस करता हूँ
दर्द और एहसास से अनजान नहीं हूँ

अदाकार, शायर, खिलाडी, नीता, उस्ताद हूँ
जो दे रहे हो पहचान वो आतंकवाद नहीं हूँ

इस मिटटी का मैं हूँ यह मिटटी है मेरी
दफ़न हो जाऊंगा इसी में मैं मेहमान नहीं हूँ

मुस्लमान हूँ मैं पाकिस्तान नहीं हूँ...

इस्माईल शरीफ